
टीवी ऐक्टर पर आरोप लगाने वाली महिला को ओशिवारा पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी ऐक्टर करण ओबेरॉय पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला तांत्रिक और हीलर को मुंबई की ओशिवारा पुलिस ने 17 जून को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने 25 मई को खुद पर प्लांड अटैक करवाया था इसके बाद उसे झूठा केस फाइल करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। सभी छानबीन के बाद पुलिस ने अब पीड़ित महिला के खिलाफ 120 IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया हैं। ओशिवरा पुलिस ने पीड़िता पर जानलेवा हमला करवाने के मामले में खुद पीड़िता को ही मास्टर प्लानर बताया।
25 मई को खुद पर प्लान करके करवाया था अटैक, झूठे केस में गिरफ्तारी
जानकारी के अनुसार 25 मई को पीड़िता लोखंडवाला रोड पर मॉर्निंग सैर करने के लिए निकली थीं। लेकिन उस ही वक्त दो बाइक सवार वहां पहुंचे और उनके हाथ पर चाकू से वार किया। इसके तुरंत बाद आरोपी वहां से भाग निकले। पीड़िता फौरन ओशिवारा पुलिस स्टेशन पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई थी। बता दे कि, इस मामले में पहले ओशिवरा पुलिस ने 4 लोगो को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन चार में से कम से कम एक व्यक्ति का संबंध खान से निकला है। उन्होंने कहा, जांच के दौरान पुलिस को महिला पर हुए हमले में खान की भूमिका का पता। उसके बाद वकील अली काशिफ खान को ओशिवारा पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया था, बाद में कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गयी थी।
वकील के चचेरा भाई था हमले में शामिल, पुलिस के सामने बताया सच
इस प्लानिंग में एक महिला के वकील का कजन था। उसने बताया कि महिला के वकील ने ही यह प्लांड अटैक करवाय था और उसे 10 हजार रुपये दिए थे। हालांकि गिरफ्तारी के पहले महिला ने इन आरोपों को गलत बताया और कहा कि उसने कमिश्नर और ओशिवारा पुलिस को जानकारी दी है कि वह निर्दोष है और उसके एक्स-लॉयर ने उसे फंसाया है।
Comments