बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन पर विवादित ट्वीट के बाद एक्टर विवेक ओबेरॉय की हर तरफ जमकर किरकिरी हो रही है। उनके साथियों ने भी उनके इस हरकत को शर्मनाक बताया है। हालांकि, उन्होंने मंगलवार को अपने ट्वीट पर माफी मांग ली। ऐश्वर्या राय पर दिए गए असंवेदनशील ट्वीट के बाद एक चैरिटी ऑर्गेनाइजेशन (स्माइल फाउंडेशन) ने विवेक ओबेरॉय को अपने इवेंट से ड्रॉप कर दिया है। लेकिन अब तक उस शख्स का रिएक्शन नहीं आया था जिसको लेकर विवेक ने ये ट्वीट किया था।
ऐश्वर्या राय बच्चन इन सबसे दूर अपनी बेटी आराध्य के साथ कांस में थी और कल मुंबई लौट भी आईं हैं। जब उनसे विवेक के इस हरकत के बारे में पुछा गया तो उनका कोई जवाब नहीं आया। लेकिन उनके ससुर यानी के बिग बी अमिताभ बच्चन ने विवेक के लिए कुछ कहा है।
अमिताभ बच्चन ने विवेक ओबेरॉय तो सीधे तौर पर संबोधित नहीं किया है लेकिन उन्होंने एक ट्वीट साझा कर उसी मामले पर अपना दृष्टिकोण अप्रत्यक्ष तौर पर रखा है। उन्होंने ट्वीट किया है – ’Social मीडिया पर सोच समझ कर ज़िक्र करो , ए दोस्त कहीं सामाजिक ऐतबार से ग़ैर मुनासिब ना हो !! ~ ab rj’
T 3170 – Correction :
Social मीडिया पर सोच समझ कर ज़िक्र करो , ए दोस्त
कहीं सामाजिक ऐतबार से ग़ैर मुनासिब ना हो !! ~ ab rj 🤨
Translate Tweet— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) May 20, 2019
अब सदी के महानायक द्वारा किया गया यह अप्रत्यक्ष तौर ट्वीट उन्हें दी गई नसीहत के तौर पर माना जा रहा हैl सदी के महानायक अमिताभ बच्चन विवेक ओबेरॉय के साथ फिल्म शूटआउट एट लोखंडवाला में साथ काम कर चुके हैंl विवेक ओबेरॉय न उनके ट्वीट के लिए क्षमा मांग ली है और उनके विवादित ट्वीट को भी डिलीट कर दिया हैl
विवेक ओबेरॉय के विवादित ट्वीट
विवेक ओबेरॉय ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक मीम शेयर किया था। जिसमें ऐश्वर्या राय की सलमान खान, विवेक ओबेरॉय और अभिषेक, आराध्या संग तस्वीरों का कोलाज था। ऐश्वर्या की सलमान संग फोटो पर “ओपिनियन पोल” लिखा था। विवेक के साथ वाली तस्वीर पर “एग्जिट पोल” जबकि अभिषेक बच्चन और आराध्या संग ऐश्वर्या की तीसरी फोटो पर ‘रिजल्ट्स’ लिखा था। हालांकि विवेक के अलावा ये मीम किसी और को फनी नहीं लगा।
Comments