18.4 C
Munich
Saturday, April 27, 2024

Arbaaz Khan Wedding: अरबाज खान-शूरा खान के निकाह में मौजूद थे बेटे अरहान खान, पापा और नई मम्मी के साथ शेयर की तस्वीर 

अरबाज खान नेर शौरा खान के साथ शादी के बाद अपनी पहली तस्वीर शेयर कर दी है। अरबाज खान-शौरा खान 24 दिसंबर, 2023 को मुंबई में अपने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंध गए। दूल्हे और दुल्हन के रूप में कपल की पहली तस्वीर अब सामने आ गई है। अरबाज़ ने अपनी पहली पत्नी मलाइका अरोड़ा से अलग होने के करीब 6 साल बाद शूरा से दूसरी शादी की है। इस शादी में अरबाज खान के परिवार के अलावा इंडस्ट्री के कई दोस्त और करीबी लोग शरीक हुए। अब अरबाज और शूरा ने अपनी शादी की पहली झलक सबको दिखाई है।

अरबाज़ खान ने शूरा से पहले और मलाइका के बाद अरबाज की लाइफ में जॉर्जिया एंड्रियानी लंबे समय तक रहीं। कहा जा रहा था कि दोनों डेट कर रहे हैं और वे शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। लेकिन अचानक अरबाज की लाइफ में शूरा की एंट्री ने हर किसी को हैरान कर दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nir_haan (@nir_haan)

इंस्टाग्राम पर मौजूद तस्वीर में अरबाज को फ्लोरल सूट और वाइट पैंट पहने हुए देख सकते हैं, जबकि शौरा लाइट पिंक कलर के फ्लोरल लहंगे में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने बालों को खुला रखा और हैवी ज्वैलरी से लुक को पूरा किया। अरबाज खान और शौरा खान ने मुंबई में अर्पिता खान के घर पर शादी रचाई। तस्वीर में अरबाज और शौरा को अरबाज के बेटे अरहान खान के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है।

इंडस्ट्री के कई सेलेब्स दूल्हा-दुल्हन को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं देने के लिए अर्पिता खान के घर पहुंचे। अरबाज के भाई सलमान खान और सोहेल खान भी शामिल हुए। अरबाज के बेटे अरहान खान को भी शादी में देखा गया। उनके साथ रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा, रवीना टंडन, फराह खान, साजिद खान और कुछ अन्य सितारों सहित बॉलीवुड सितारे भी 24 दिसंबर को अरबाज-शौरा की शादी में नजर आए।

WITN

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article