19.6 C
Munich
Sunday, April 28, 2024

Happy Birthday Salman Khan : भाईजान के बर्थडे पर बांद्रा के घर के बाहर फैंस की लगी जबरदस्त भीड़, एक झलक को तरसे लोग- सलमान ने परिवार के साथ बिताया वक़्त

बॉलीवुड के दबंग भाइयों के भाई सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) आज यानी 27 दिसंबर को अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। सलमान हर साल अपना जन्मदिन पनवेल वाले फार्म हाउस पर सेलिब्रेट करते हैं, लेकिन इस बार भाई जान ने अपना जन्मदिन परिवार और दोस्तों के साथ बहन अर्पिता खान के घर पर सेलिब्रेट किया। सलमान खान (Salman Khan) के परिवार के लिए 27 दिसंबर बेहद खास होता है। इस दिन न सिर्फ भाईजान का जन्मदिन होता है बल्कि उनकी भांजी आयत खान का भी जन्मदिन है। ऐसे में सलमान खान ने भांजी के साथ अपने बर्थडे का केक काटा। सलमान मामू जहां 58 साल के हुए तो वहीं उनकी भांजी 4 साल की हो गई हैं।

दूसरी तरफ भाईजान के एक दीदार के लिए बांद्रा के उनके घर के बहार फैंस की भारी भीड़ नज़र आई। सलमान खान के प्रति उनके फैंस की दीवानगी कुछ ऐसी है कि उन्हें विश करने के दोपहर के 3 बजे से ही सलमान खान के घर के सामने लोग इकट्ठे हो गए। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आपको ये भी बता दें कि सलमान खान ने अपने बर्थडे का केक नहीं काटा बल्कि भांजी अयात का केक काट उसे अपना प्यार दिया। आप अर्पिता खान भी बेटी अयात भी 4 साल की हो गई हैं। ऐसे में भाईजान ने अपना जन्मदिन अर्पिता की बेटी के साथ मिलकर मनाया।

आमतौर पर अगर सलमान मुंबई में रहते हैं तो वो इस मौके अपने घर की बालकनी में आकर फैंस को झलक दिखलाते हैं और उनका अभिवादन भी स्वीकार करते हैं। इस समय हर बार सलमान खान के साथ उनके परिवार का कोई न कोई साथ ज़रूर रहता है।

27 दिसंबर कि तारीख आते ही मुंबई पुलिस को भी काफी मशक्कत कटनी पड़ती है। हर बार इस तारीख को सलमान खान के बर्थडे पर उनकी एक झलक पाने को फैंस की भारी भीड़ कई घंटों से इंतजार करती है। जिससे बांद्रा के बैंड स्टैंड बुरी तरह जाम लग जाता है और पुलिस को भी भीड़ को काबू करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। ऐसे में सलमान सिर्फ चंद सेकेंड के लिए ही बालकनी में आते हैं और फैंस से मिलकर चले जाते हैं। देश के कोने-कोने से फैंस की भारी भीड़ अपने हीरो सलमान को बर्थडे विश करने गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंची है।

WITN

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article