17.3 C
Munich
Sunday, April 28, 2024

आधी रात को परिवार संग अपना जन्मदिन मनाने मुंबई लौटे सलमान खान, भांजी भांजी आयत संग भाईजान ने काटा केक-  इकट्ठा हुआ पूरा खान परिवार

बॉलीवुड के भाईजान खान का आज जन्मदिन है। सलमान खान 27 दिसंबर को अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 27 दिसंबर, 1965 को मध्यप्रदेश के इंदौर में हुआ था। सलमान को इंडस्ट्री में 35 साल हो चुके हैं और इन सालों में सलमान ने करीब 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। सलमान खान ये बर्थडे अब इस लिए भी ख़ास हो जाता है क्यूंकि इसी तारीख को उनकी भांजी, आयुष शर्मा और अर्पिता की बेटी आयत का भी जन्मदिन आता है। इसीलिए भाईजान अब अपना जन्मदिन दोस्तों के बजाय घर पर ही मनाते हैं। मामू सलमान खान जहाँ 58 साल के हो गए हैं वहीं उनकी भांजी 4 साल की हो गई हैं।

सलमान खान के बर्थडे सेलेब्रेशन का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में खान परिवार के साथ साथ सलमान के कई दो

स्त भी मौजूद थे। सोशल मीडिया पर सलमान खान के बर्थडे सेलिब्रेश के बहुत सारे वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं। वायरल वीडियोज में आप देख सकते हैं कि सलमान खान अपने परिवार और दोस्तों के बीच घिरे हुए हैं। सलमान और आयत के बर्थडे सेलिब्रेशन में यूलिया वंतूर, अरबाज खान (Arbaaz Khan), अरहान खान, हेलन, अलवीरा खान अग्निहोत्री, आयुष शर्मा, अर्पिता खान शर्मा (Arpita Khan Sharma), बॉबी देओल (Bobby Deol) और कई सारे दोस्त भी शामिल थे। सलमान के जन्मदिन का जश्न सितारों से सजे उत्सव से कम नहीं था।

वीडियो में सलमान और आयत दोनों एक साथ केक काटते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिसके बाद सलमान ने पहले अपनी भांजी आयत को केक खिलाया फिर बहन अर्पिता ने भाई को केक खिलाकर बधाई दी।

बॉबी देओल ने किया सलमान के गाल पर किस
बॉबी देओल ने भी सलमान खान की बर्थडे पार्टी की शोभा बढ़ाई। उन्होंने इंस्टाग्राम पर सलमान के गाल पर किस करते हुए तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए बॉबी देओल ने कैप्शन दिया, “मामू आई लव यू।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol)

सलमान और आयत शर्मा के इस बर्थडे सेलिब्रेशन में संगीतकार साजिद, फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी और कई अन्य लोग भी मौजूद थे, जिन्होंने सलमान खान के साथ बिताए पलों को मनमोहक तस्वीरों में कैद किया।

WITN

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article