कई घंटों के लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार अभिनेत्री श्री देवी का पार्थिव शरीर मुंबई एयरपोर्ट से उनके लोखंडवाला में स्थित घर ग्रीन एकरस पहुँच गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अभिनेत्री का शव उनके घर वर्सोवा के ग्रीन एकरस लाया गया है। जानकारी के मुताबिक रात भर इसी बंगले में अभिनेत्री का शव रखा जाएगा। उसके बाद अगले दिन यानी बुधवार सुबह करीब 7 बजे के आस पास उनका पार्थिव शरीर वहां से कुछ ही दुरी पर सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में ले जाया जाएगा। जहाँ पर उनके नाते रिस्तेदार और चाहने वाले लोग उनका अंतिम दर्शन करेंगे। बता दे कि इसी सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब से उनकी अंतिम यात्रा की शुरुवात होगी। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे के आस पास उन्हें पंच तत्त्व में विलीन किया जायेगा।
बता दे कि श्री देवी के पार्थिव शरीर का एम्बाल्मिंग करने के बाद दुबई के सरकारी वकील की इजाजत मिलने पर उनके पार्थिव शरीर को परिवार के हाथ सौंप दिया गया था। वही दुबई पुलिस ने श्री देवी के मौत पर सस्पेंस को खत्म करते हुए श्री देवी केस को बंद कर दिया है।
सफ़ेद कलर के रंग में रंगा स्पोर्ट्स क्लब और श्री का घर
श्री देवी के अंतिम यात्रा के लिए उनके बंगले और स्पोर्ट्स क्लब को सफ़ेद रंग में तब्दील कर दिया गया है। बंगले और क्लब को सफ़ेद कलर और फूल से सजाया जा रहा है। अभिनेत्री श्री देवी को सफ़ेद रंग बेहद ही पसंद था। उन्होंने एक बार अपनी इच्छा जाहिर करते हुए कहा था कि उनकी मौत के बाद जब उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाए तो उन्हें सफ़ेद कलर के फूलों से सजाया जाए।
Comments