21.2 C
Munich
Friday, March 29, 2024

Salman Khan से शादी करने हॉलीवुड से आई महिला, खुले मंच से किया प्रपोज ! भाईजान ने कहा आप 20 साल बाद क्यों मिलीं

Salman Khan से हर बार पूछा जाता है की वो शादी कब करेंगे ? सलमान खान ने हर बार इस सवाल को टाला है। फैन्स आज भी यह जानने के लिए बेताब रहते हैं कि सलमान खान अपनी लाइफ में कब सेटल हो रहे हैं। सलमान खान हर बार ये कहकर निकल जाते थे कि उन्हें लड़की नहीं मिल रही है। इस बार तो खुद लड़की चल कर उन तक पहुँच गयी है। इतना ही नहीं लड़की ने खुले मंच से भाईजान को शादी के लिए प्रोपोज़ भी किया है। ये सब हुआ मुंबई से हज़ारो किलोमीटर दूर दुबई में।

IIFA से एक वीडियो सामने आया है, इस वीडियो में एक महिला सलमान खान को शादी के लिए प्रोपोज़ करते दिखाई दे रही। इस वीडियो में महिला की बात सुनकर सलमान खान भी पहले चौंक जाते हैं फिर महिला को जवाब दिया हैं। सलमान और महिला की बातचीत वायरल हो रही है। सलमान को शादी का प्रपोजल देने वाली इस महिला का नाम ऐलेना खलीफ है और वो हॉलीवुड में बतौर होस्ट काम करती हैं। वो IIFA अवार्ड्स कवर करने के लिए पहुंची थीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

सलमान को महिला कहती है, ‘मैं हॉलीवुड से सिर्फ आप से मिलने आई हूं, सिर्फ आपसे ये सवाल पूछने आई हूं। आपको पहली बार देखते ही आपसे प्यार हो गया था।’ सलमान फनी अंदाज में जवाब देते हुए कहते हैं, ‘क्या आप शाहरुख खान के बारे में बात कर रही हैं?’ वो इसके जवाब में कहती हैं, ‘नहीं, मैं सलमान खान के बारे में बात कर रही हूं। सलमान खान क्या आप मुझसे शादी करेंगे।’ सलमान खान इस सवाल के जवाब में मुस्कुराते हुए कहते हैं, ‘शादी करने के मेरे दिन निकल गए।’ वो आगे पूछती हैं कि ऐसा क्यों कह रहे हैं। सलमान जवाब में कहते हैं, ‘तुम्हे मुझसे बीस साल पहले मिलना चाहिए था।’

WITN

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article