More
    HomeIndiaDelhi Flood: फिर बढ़ सकता है यमुना का जलस्तर, दिल्ली सरकार ने...

    Delhi Flood: फिर बढ़ सकता है यमुना का जलस्तर, दिल्ली सरकार ने अधिकारियों को दिए निर्देश

    Published on

    केंद्रीय जल आयोग द्वारा यमुना के जलस्तर में वृद्धि का पूर्वानुमान व्यक्त किये जाने के बाद दिल्ली सरकार ने अधिकारियों को बाढ़ संभावित क्षेत्रों पर नजर रखने तथा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का इंतजाम करने का निर्देश दिया है।

    गुरुवार तड़के दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान 205.33 मीटर से नीचे चला गया था। शुक्रवार को जलस्तर 204.95 मीटर पर बना हुआ है। केंद्रीय जल आयोग द्वारा दिन में पहले जारी किए गए पूर्वानुमान के मुताबिक पुराने रेल पुल के नीचे जलस्तर शुक्रवार को रात 10 और 12 बजे के बीच 205.45 मीटर तक पहुंच जाने की आशंका है। जलस्तर बाद में और बढ़ सकता है।

    इस पूर्वानुमान के बाद दिल्ली सरकार ने अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों पर नजर रखने तथा बाढ़ संभावित क्षेत्रों में जरूरी कदम उठाने की सलाह दी है।

    अधिकारियों को तटबंध के समीप रह रहे लोगों को चेतावनी जारी करने तथा उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का इंतजाम करने की सलाह भी दी गयी है। यमुना का जलस्तर 13 जुलाई को 208.66 मीटर के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद धीरे-धीरे कम हो रहा है।

    आठ दिनों तक खतरे के निशान से ऊपर बहने के बाद मंगलवार को रात आठ बजे जलस्तर 205.33 मीटर (खतरे के निशान) के नीचे आ गया था। बुधवार सुबह पांच बजे यह घटकर 205.22 मीटर तक चला गया था हालांकि बाद में यह फिर बढ़ने लगा और खतरे के निशान को पार कर गया।

    भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 22 जुलाई तक उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में छिटपुट स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा होने की चेतावनी दी है। दिल्ली में बाढ़ का असर बेहद विनाशकारी रहा और 27000 लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा।

    Latest articles

    Delhi High Court : महिला के चरित्र पर लांछन लगाने से अधिक क्रूरता कुछ नहीं हो सकती, पीड़िता की याचिका पर अदालत का फैसला

    दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को कहा कि किसी महिला के चरित्र पर लांछन...

    Jalna Maratha Protest: मनोज जरांगे ने मराठा आरक्षण आंदोलन जारी रखने का किया एलान, कहा- ‘जब तक सरकार…’

    महाराष्ट्र में मराठा समुदाय (Maratha Reservation) को आरक्षण देने की मांग को लेकर राज्य...

    Maharashtra: मराठा समुदाय के आरक्षण पर कांग्रेस का बड़ा बयान, कहा- ‘अगर हम सत्ता में आए तो…’

    कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि यदि उनकी पार्टी...

    Jawan: शाहरुख खान हुए फैन्स के मुरीद, बोले- उफ! जवान को पसंद करने के लिए लव यू

    सुपर स्टार शाहरुख खान ने गुरुवार को कहा कि वह फिल्म ‘जवान’ के प्रति...

    More like this