कांग्रेस पार्टी के विधायक और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के बेटे नितेश राणे के समर्थकों ने मुंबई के हुक्का पार्लर में घुसकर जमकर तोड़ फोड़ की है। बुधवार देर रात स्वाभिमान संघटना के करीब 25 कार्यकर्ताओं ने मुंबई के वर्सोवा में स्थित हुक्का पार्लर में घुसकर नारे बाजी और तोड़ फोड़ की है। तोडोफड़ कि जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया है।
कार्यकर्ताओं ने ना सिर्फ तोड़ फोड़ कि है बल्कि पार्लर में हुक्का पि रहे ग्राहकों को जबरदस्ती भगाया है। पार्लर के सिक्योरिटी गॉर्ड ने बताय कि स्वाभिमान संगठन के कार्यकर्ता अचानक नारेबाजी करते हुए आए और तोड़फोड़ शुरू कर दी। वही स्वाभिमान के कार्यकर्ताओं का कहना है कि मुंबई बार में आग लगने की घटना के बाद वो प्रदेश में कहीं भी हुक्का पार्लर नहीं चलने देंगे।
बता दे कि मुंबई के कमला मिल के होटल में लगी की जांच कर रही टीम ने रिपोर्ट में कहा था कि पब में आग हुक्का के चिंगारी की वजह से लगी थी। जिसके बाद नितेश राणे ने मुंबई को हुक्का मुक्त बनाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया था और शहर को हुक्का मुक्त बनाने की बात कही थी।
Comments