18.4 C
Munich
Saturday, April 27, 2024

बिग बॉस कंटेस्टेंट प्रियंका चैहर चौधरी की अचानक तबीयत बिगड़ी अस्पताल में करना है पड़ा है भर्ती, सामने आया पहला अपडेट 

‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) की फाइनलिस्ट रहीं प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) से जुडी बड़ी खबर सामने आई है। प्रियंका कि हालत ख़राब हो गई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। अब कई घंटे बाद प्रियंका की हेल्थ को लेकर खबर सामने आयी है कि वो कैसी हैं और उन्हें क्या हुआ था।

प्रियंका से जुडी जानकारी उनकी

‘उड़ारिया’ फेम को-एक्ट्रेस ने इसकी जानकारी दी है। इस जानकारी के सामने आने के बाद एक्ट्रेस के फैंस चिंता में आ गए हैं और वो उनके जल्द ही ठीक होने की कामना कर रहे हैं। प्रियंका चाहर चौधरी की फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि उनके हाथों में कैनुला और एक ड्रिप पाइप लगी हुई है।

उडारियां सीरियल में प्रियंका चाहर चौधरी के साथ काम कर चुकीं कमल दादिल्ला ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था। इसमें उन्होंने अभिनेत्री के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना की। कमल ने हॉस्पिटल से प्रियंका की तस्वीर शेयर की, इसमें एक्ट्रेस के हाथ में वीगो देखा जा सकता है। फोटो के साथ कैप्शन में दोस्त ने लिखा, “जल्दी ठीक हो जाओ। दोबारा हमारी बबली गर्ल बन जाइए।”

प्रियंका की दोस्त कमल ने उनके हेल्थ से जुडी जो जानकारी दी है उसके मुताबिक। “एक महीने से प्रियंका का ब्लड प्रेशर ऊपर-नीचे हो रहा था। उन्हें बहुत जल्दी थकान हो रही थी। उनके साथ चीजें ठीक नहीं हो रही थीं। उन्हें बहुत जल्दी बुखार भी चढ़ जा रहा था। इस वजह से आज वह अस्पताल में भर्ती हुईं। उनके कई टेस्ट हुए हैं और भगवान की कृपा से सबकुछ ठीक है।

प्रियंका चाहर चौधरी की हेल्थ को लेकर फैंस काफी चिंता जाहिर कर रहे हैं। उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। एक ने लिखा, ‘इंशाल्लाह! वो जल्द ही ठीक हो जाएंगी।’ दूसरे ने लिखा, ‘ईश्वर का आशीर्वाद बना रहे माय लव।’ तीसरे ने लिखा, ‘कामना करता हूं कि आप जल्द ही ठीक होकर लौटें।’ इसके साथ ही एक ने लिखा, ‘आप बहुत स्ट्रॉन्ग हो। जल्दी ठीक हो जाएंगी मेरी परी।’ आपको बता दें कि प्रियंका चाहर चौधरी हाल ही में रणदीप हुड्डा-लिन लैशराम के वेडिंग रिसेप्शन में देखा गया था। ये 11 दिसंबर, 2023 को मुंबई में ऑर्गेनाइज की गई थी। इस दौरान उन्हें इंडो वेस्टर्न आउटफिट में देखा गया था।

WITN

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article