कहते है न मौत पर किसी का जोर नहीं होता है। मौत कब और किस शक्ल में मनुष्य के जिंदगी में दस्तक देदे ये कहा नहीं जा सकता है। ऐसा ही कुछ हुआ है मुंबई के एक बिज़नेस मैन के साथ। मुंबई के बांद्रा से उत्तर प्रदेश फंक्शन अटेंड करने गए हुए थे। और वही मौत ने उन्हें अपने आगोश में ले लिया।
मृतक विष्णु चंद्र को मुंबई के जाने माने के बिज़नेस मैन के रूप में जाना जाता है। उत्तर प्रदेश के ताजगंज के होटल मेर्रियत में बिज़नेस फंक्शन आर्गनाइज्ड किया गया था. इसी फंक्शन को अटेंड करने के लिए बिज़नेस मैन विष्णु मुंबई ताजगंज गए हुए थे.वो फंक्शन में काफी खुस नज़र आ रहे थे। इस फंक्शन में शामिल होने के लिए दूर दूर से बिज़नेस मैन उत्तरा प्रदेश पहुंचे हुए थे। मुंबई के बिज़नेस मैन विष्णु को अवार्ड देने के लिए स्टेज पर बुलाया गया था. स्टेज से नाम सुनते ही उनके ख़ुशी का ठिकाना नहीं था। विष्णु फिल्म हैदर के गाने पर नाचते नाचते स्टेज पर पहुँचते है। नाचते नाचते उन्हें हार्ट अटैक आ जाता है जमीं पर गिर कर उनकी मौत हो जाती है।
Comments