20.3 C
Munich
Saturday, April 27, 2024

टीवी इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर ! ‘अनुपमा’ एक्टर नितेश पांडे का कार्डियक अरेस्ट के चलते हुआ निधन, 51 साल थी उम्र 

एंटरटेनमेंट जगत के लिए ये हफ्ता बेहद बुरी ख़बरों से भरा पड़ा है। पहले एक्टर आदित्य सिंह राजपूत का शव मिला फिर एक्ट्रेस वैभवी उपाधय की सड़क हादसे में मौत हुई और अब खबर आई है कि,टीवी इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर नितेश पांडे का भी निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नितेश पांडे का निधन कार्डियक अरेस्ट के चलते हुआ है।

जानकारी के मुताबिक जब उनका निधन हुआ वो मुंबई से दूर इगतपुरी में छुट्टी मनाने पहुंचे थे। वहीँ उन्हें सीने में तकलीफ ली और अस्पताल पहुँचते ही चल बसे। अपनी मौत से कुछ घंटों पहले एक्टर ने अपने रिसॉर्ट से वीडियो पोस्ट की थी। जिसमें वे हॉलिडे एंजॉय करते दिखे थे। नितेश उत्तराखंड के अल्मोड़ा से थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nitesh Pandey (@iamniteshpandey)


नितेश पांडे की मौत ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को बड़ा झटका दिया है। सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स नम आंखों से एक्टर को अंतिम विदाई दे रहे हैं। उनके लिए इस बात पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि एक हंसता मुस्कुराता चेहरा आज उनके बीच नहीं है। पिछले 25 सालों से वे इंडियन टेलीविजन का पॉपुलर फेस थे।

अनुपमा शो के लीड एक्टर सुधांशु पांडे ने नितेश की मौत पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच अच्छा बॉन्ड था। उन्हें अभी तक एक्टर की मौत पर भरोसा नहीं हो रहा है। अनुपमा शो के दौरान उनकी बॉन्डिंग हो गई थी। दोनों वेब शोज, फिल्मों और ओटीटी कंटेंट पर खूब बातें किया करते थे। कुछ समय पहले ही सेट पर दोनों की आखिरी मुलाकात हुई थी।

WITN

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article