7.5 C
Munich
Sunday, December 10, 2023

भरना पड़ा चालान ! मुंबई पुलिस ने अनुष्का शर्मा को बिना हेलमेट बाइक राइड पर ठोका जुर्माना, वीडियो हुआ था वायरल 

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) हाल ही में ट्रैफिक से बचने के लिए बाइक की सवारी करते नजर आए हैं। महानायक ने अमिताभ बच्चन ने तो खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इसकी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि उन्होंने शूटिंग पर जल्द से जल्द पहुंचने के लिए एक अंजान व्यक्ति से बाइक पर लिफ्ट मांगी। तो वहीँ अनुष्का अपने बॉडीगार्ड संग भारी ट्रैफिक के चलते बाइक पर सवारी करती आई थीं। लेकिन दोनों ने ही हेलमेट नहीं पहना हुआ था, जिसके बाद अब मुंबई पुलिस दोनों सेलेब्स के खिलाफ एक्शन की मांग की गयी।


मामला बढ़ता देख अमिताभ बच्चन ने सफाई दी की फोटो किसी सड़क की नहीं बल्कि शूटिंग की है। लेकिन अनुष्का बुरी तरह फंस गयी हैं। मुंबई पुलिस ने एक्ट्रेस के बॉडीगार्ड पर भारी भरकम जुर्माना थोक दिया है। जो वीडियो वायरल हुआ था जिसमे अनुष्का बाइक पर बैठी हुई हैं, वो उनका बॉडीगार्ड सोनू शेख चला था। वीडियो में साफ़ दिखाई दे रहा है की न तो अनुष्का ने न ही बॉडीगार्ड ने हेलमेट पहना हुआ है। इस वीडियो पर कुछ लोगों ने मुंबई पुलिस को टैग कर दिया। अब मुंबई पुलिस ने 10,500 रुपए के फाइन का पर्चा पहुंचा दिया है।

गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई बार सुर्खियों में आ जाती हैं। बाइक पर राइडिंग करने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अनुष्का को खूब ट्रोल किया जा रहा है। जहां कुछ लोग एक्ट्रेस को कमेंट करते हुए हेलमेट पहनने की सलाह दे रहे हैं। वहीं कुछ लोग उनकी वीडियो पर कमेंट करते हुए कई तरह के सवाल भी उठा रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा अपनी अपकमिंग फिल्म चकदा एक्सप्रेस को लेकर चर्चा में हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article