7.1 C
Munich
Saturday, April 27, 2024

Bigg Boss OTT winner Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव का लग्जरी कारों से और विवादों से गहरा रिश्ता 

बतौर यूट्यूबरअपने करियर की शुरुआत करने वाले एल्विश यादव Bigg Boss OTT season 2 के विजेता बनकर यूट्यूब के बेताज बादशाह बन चुके हैं। जिन्होंने वाइल्ड कार्ड से एंट्री कर बिग बॉस के घर में न सिर्फ अपने सधे हुए गेम से सबको इंप्रेस किया बल्कि सोशल मीडिया पर भी अपने तकिया कलाम सिस्टम (systumm) सिस्टम से भूचाल मचाए रखा और लगातार ट्रेंड में बने रहे। हरियाणा के गुरुग्राम में जन्मे एल्विश यादव दो चीज़ों के बेहद शौक़ीन है एक विवाद और दूसरा लग्जरी कारों के शौक। दोनों ही बातों के लिए अक्सर उन पर कई तरह के आरोप लगते रहे हैं।

एक बार फिर एल्विश यादव खूब चर्चा में हैं जिसका एक वीडियो  सोशल मीडिया पर उसका वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एल्विश और उनके दोस्तों के साथ कुछ लोगों की बहस हो रही है। इतना ही नहीं राघव शर्मा जो कास्टिंग डायरेक्टर हैं उनके साथ तो झड़प भी हो जाती है। दावा किया जा रहा है कि एल्विश यादव कुछ दिन पहले जम्मू के वैष्णों देवी मंदिर दर्शन के लिए गए थे और वहीँ उनकी पिटाई हो गई। हालाँकि अब तक इन ख़बरों कि कोई ठोस पुष्टि नहीं हुई है।

ये कोई पहला मामला तो था नहीं इससे पहले एल्विश का नाम नोएडा रेव पार्टी और सांपों के जहर की तस्करी में सामने आया है। इस मामले में कइयों की गिरफ्तारी हो चुकी है। ये उनसे जुड़ा कोई पहला विवाद नहीं है। इससे उनका पुराना नाता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Elvish Raosahab (@elvish_yadav)

एल्विश का सबसे पहले पन्गा बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर से हुई थी। जिसके बाद रातों रात एल्विश का नाम सोशल मीडिया पर सुर्खी बन गया था। एल्विश और स्वरा का विवाद काफी पुराना है। मामला साल 2018 का है, जब फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ को रिलीज किया गया था। इस दौरान एक्ट्रेस ने यूट्यूबर पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उनकी फिल्म के खिलाफ नेगेटिव कैंपेन चलाया था। मामला कुछ ऐसा था कि दोनों के राजनीतिक विचार अलग होने की वजह से वो आपस में भिड़ गए थे और इस बीच स्वरा ने एल्विश के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी।

एल्विश यादव का कुशा कापिला और आशिका भाटिया से भी पंगा रहा है। यूट्यूबर ने दोनों को रोस्ट किया था और इनके बीच खूब विवाद हुआ था। आशिका ने एल्विश पर बॉडी शेमिंग का आरोप लगाया था और फिर जमकर लताड़ भी लगाई थी।

मामला 2019 का है, जब एल्विश यादव ने सलमान खान को रोस्ट किया था। उन्होंने अपने व्लॉग में भाईजान को रोस्ट भी किया था। एल्विश ने अपने वीडियो में कहा था कि पूरी इंडस्ट्री सलमान से डरती है और उन्होंने कइयों का करियर बर्बाद किया और सिर्फ महिलाओं को ही इंडस्ट्री में लॉन्च किया। उन पर काला हिरण और हिट एंड रन का केस चल रहा है।

यूट्यूबर ध्रुव राठी के साथ भी एल्विश यादव का पंगा रहा। साल 2021 में इनके बीच झगड़ा हुआ था, जो कि इनकी आइडियोलॉजी को लेकर थी। यूट्यूबर ने ध्रुव को अपने वीडियो में रोस्ट किया था और कई आरोप लगाए थे। दोनों के बीच सोशल वॉर देखने के लिए मिली थी।

गमला चोरी में फंसा नाम
एल्विश यादव का नाम गमला चोरी में भी फंस चुका है। दरअसल, जी-20 में गुरुग्राम का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें शख्स को फूलों का गमला चोरी करते हुए देखा गया था। इस शख्स का नाम मनमोहन यादव बताया गया था, जिसका कनेक्शन एल्विश के साथ बताया जा रहा था। इन आरोपों के बाद एक्टर ने सफाई दी थी कि उनका गमला चोर के साथ कोई कनेक्शन नहीं है।

एल्विश के गाने पर हुआ विवाद
इतना ही नहीं एल्विश यादव ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ जीतने के बाद तब चर्चा में आए जब उनका उर्वशी रौतेला के साथ गाना रिलीज किया गया। इस गाने का टाइटल ‘हम तो दीवाने’ था। इसमें वो ‘आदाब’ करते देखे गए थे। इसके बाद वो एक स्टेप के बाद लोगों के निशाने पर आ गए थे और लोगों ने कहा था कि वो तो राम भक्त हैं और ये सब क्यों कर रहे हैं? हालांकि, बाद में एक्टर ने इस सीन को हटा दिया था।

अभिषेक मल्हान से रही गहमा-गहमी
एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान के बीच गहमा-गहमी रही। इनके बीच दोस्ती के साथ-साथ खटास भी रही। शो जीतने के बाद एल्विश और अभिषेक ने एक-दूसरे पर बिना नाम लिए कई आरोप लगाए थे। यूट्यूबर ने बिना नाम लिए आरोप लगाया था कि फुकरा इंसान ने उनके खिलाफ नेगेटिव कैपेनिंग करवाई है।

WITN

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article