18.3 C
Munich
Saturday, April 27, 2024

Khatron ke khiladi 13: शिव ठाकरे का हौसला बढ़ाएंगे अब्दु रोजिक, फिर से टीवी पर हिट होगी ये जोड़ी?

रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें ये बताया गया है कि एक बार फिर शिव ठाकरे और अब्दु रोजिक की जोड़ी धमाल मचाने वाली है। जानकारी के मुताबिक रोहित शेट्टी के शो के लिए मेकर्स ने अब्दु रोजिक को अप्रोच किया है। 

ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक खतरों के खिलाड़ी 13 के लिए मेकर्स ने अब्दु रोजिक से बातचीत की है। बताया जा रहा है कि अगर सबकुछ ठीक रहा तो अब्दु रोजिक, रोहित शेट्टी के खतरों से खेलते नजर आएंगे। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद से ही अब्दु रोजिक के फैंस में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। वहीं शिव ठाकरे के चाहने वालों में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि क्या सच में अब्दु रोजिक खतरों के खिलाड़ी में नजर आएंगे या नहीं। फैंस इसके लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

बताते चलें कि अब्दु रोजिक और शिव ठाकरे ने बिग बॉस 16 के घर में जमकर धमाल मचाया था। इन दोनों की दोस्ती देखने लायक है। अब्दु रोजिक मंडली का भी हिस्सा थे। हालांकि कुछ दिनों पहले ये खबर आई थी कि अब्दु रोजिक ने मंडली छोड़ दी है। दरअसल, अब्दु और एमसी स्टेन के बीच विवाद हो गया था जिसके बाद ये खबरें सामने आने लगी थीं। लेकिन अब सबकुछ ठीक हो गया है। मालूम हो कि अब्दु रोजिक की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। इस मामले में वो बॉलीवुड से लेकर टीवी तक के सितारों को टक्कर देते हैं।

WITN

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article