7.5 C
Munich
Sunday, December 10, 2023

मम्मी- पापा बनने वाले हैं राहुल वैद्य और दिशा परमार, सोनोग्राफी में दिखाई बेबी की झलक- मिल रही है बधाइयां 

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस और सिंगर राहुल वैद्य ने अपने फैंस से के बड़ी खुशखबरी शेयर की है। जिसके बाद दोनों को खूब बधाइयाँ मिल रही हैं। राहुल और दिशा जल्द दी पैरेंट्स बनने वाले हैं। उन्होंने फैन्स के साथ यह गुड न्यूज सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के साथ दी है। दिशा परमार ने बताया की वो प्रेगनेंट हैं इसके साथ कुछ तस्वीरों के साथ सोनोग्राफी का वीडियो भी शेयर किया है। इसमें बेबी साफ नजर आ रहा है। सेलेब्स और इन दोनों के फैंस ने भी पोस्ट पर बधाई देनी शुरू कर दी है।

दिशा और राहुल वैद्य ने एक फोटो शेयर की, जिसमें राहुल और दिशा दोनों ने ही ऑल-ब्लैक आउटफिट पहना हुआ था। हाथ में एक ब्लैक स्लेट पकड़े हुए हैं जिस पर लिखा है ‘मम्मी डैडी’।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Disha Parmar Vaidya (@dishaparmar)

इंस्टा पर दी जानकारी 
इस कपल ने सोनोग्राफी की एक तस्वीर और वीडियो भी शेयर किया जिसमें हम बच्चे की एक झलक दिखाई है। इन रिपोर्ट को शेयर करते हुए दिशा ने लिखा, “मम्मी डैडी टू बी एंड द बेबी की ओर से नमस्ते!!”

जैसे ही खबर सामने आई राहुल और  दिशा के कमेंट सेक्शन में बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई। सेलेब्स ने भी होने वाले माता-पिता को शुभकामनाएं दी हैं और उनके लिए शानदार कमेंट्स लिखे हैं। मौनी रॉय ने लिखा, “हार्दिक बधाई हो,” एली गोनी ने कमेंट किया, “माशाल्लाह।” उनके साथ, जैस्मीन भसीन, भारती सिंह, अनीता हसनंदानी, सोनल चौहान, वरुण सूद, विशाल सिंह, राजीव अदतिया, महेक चहल और अन्य ने भी जोड़े को बधाई और उनके लिए शुभकामनाएं दीं।

इस शो में आने वाली हैं नजर
बता दें कि दिशा परमार ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत प्यार का दर्द है मीठा-मीठा प्यारा प्यारा से की थी। इस शो में एक्ट्रेस ने नकुल मेहता के साथ काम किया था। इसके बाद उन्होंने वो अपना सा और अन्य जैसे कई अन्य शो किए। खबर है कि दिशा, जल्द ही एकता कपूर के हिट शो बड़े अच्छे लगते हैं 3 में नकुल मेहता के साथ मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article