14 C
Munich
Saturday, April 27, 2024

जम्मू में वैष्णो देवी में भीड़ से पीट गए बिग बॉस विनर Elvish Yadav और उनके दोस्त, सोशल मीडिया पर वीडियो हो है वायरल

बिग बॉस विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव और विवाद एक दम क्लोज़ वाले बडीज़ हैं। जब जब जहाँ जहाँ वो जाते हैं विवाद साथ चलता है। कोबरा कांड में मामला तो गिरफ्तारी तक पहुंच गई थी। मामला जहरीलों सांपों के जहर की अवैध सप्लाई से जुड़ा हुआ था, जिसका इस्तेमाल रेव पार्टी में नशे के लिए किया जाता है। अब एक बार फिर एल्विश यादव विवादों में और सोशल मीडिया पर उसका वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एल्विश और  उनके दोस्तों के साथ कुछ लोगों की बहस हो रही है। इतना ही नहीं राघव शर्मा जो कास्टिंग डायरेक्टर हैं उनके साथ तो झड़प भी हो जाती है। वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

एल्विश यादव और उनके दोस्तों के साथ मारपीट और बहस का ये वीडियो द खबरी नाम के एक हैंडल ने सबसे पहले शेयर किया है। खबरी ने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए दावा किया है कि एल्विश का यह वीडियो तब का है जब वह हाल ही में वैष्णो देवी मंदिर गए थे। इस दौरान उनके सभी दोस्त भी साथ नजर आ रहे हैं। वहीं एक बंदा वीडियो बनाता है जहां राघव बोलते नजर आ रहा हैं कि आप कौन हो। सामने वाला बोलता है कि मेरा फोन छोड़। राघव बोलते हैं हो कौन? तभी सामने वाला कहता है कि आप मीडिया वालों के साथ बदतमीजी कर रहे हो।

बताया जा रहा है कि ये वीडियो तब का है जब एल्विश यादव अपने दोस्तों के साथ वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गए थे। इस वीडियो में उनके साथ कई दोस्त भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में झगडे के बाद  कास्टिंग डायरेक्टर राघव शर्मा रास्ता साफ करने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन नाराज शख्स ने उनसे झगड़ा करना शुरू कर दिया। वीडियो के मुताबिक, राघव शर्मा का कॉलर तक पकड़ लिया गया था। जहां एक तरफ राघव शर्मा संग झगड़ा हो रहा था तो वहीं एल्विश यादव किनारे से निकलते नजर आए। हालांकि इस मामले पर अभी तक एल्विश यादव और उनके साथियों का कोई रिएक्शन नहीं आया है।

गमला चोरी में फंसा नाम
एल्विश यादव का नाम गमला चोरी में भी फंस चुका है। दरअसल, जी-20 में गुरुग्राम का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें शख्स को फूलों का गमला चोरी करते हुए देखा गया था। इस शख्स का नाम मनमोहन यादव बताया गया था, जिसका कनेक्शन एल्विश के साथ बताया जा रहा था। इन आरोपों के बाद एक्टर ने सफाई दी थी कि उनका गमला चोर के साथ कोई कनेक्शन नहीं है।

एल्विश के गाने पर हुआ विवाद
इतना ही नहीं एल्विश यादव ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ जीतने के बाद तब चर्चा में आए जब उनका उर्वशी रौतेला के साथ गाना रिलीज किया गया। इस गाने का टाइटल ‘हम तो दीवाने’ था। इसमें वो ‘आदाब’ करते देखे गए थे। इसके बाद वो एक स्टेप के बाद लोगों के निशाने पर आ गए थे और लोगों ने कहा था कि वो तो राम भक्त हैं और ये सब क्यों कर रहे हैं? हालांकि, बाद में एक्टर ने इस सीन को हटा दिया था।

अभिषेक मल्हान से रही गहमा-गहमी
एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान के बीच गहमा-गहमी रही। इनके बीच दोस्ती के साथ-साथ खटास भी रही। शो जीतने के बाद एल्विश और अभिषेक ने एक-दूसरे पर बिना नाम लिए कई आरोप लगाए थे। यूट्यूबर ने बिना नाम लिए आरोप लगाया था कि फुकरा इंसान ने उनके खिलाफ नेगेटिव कैपेनिंग करवाई है।

 

WITN

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article