More
    HomeViralफिर से दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने Elon Musk, बर्नार्ड अरनॉल्ट...

    फिर से दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने Elon Musk, बर्नार्ड अरनॉल्ट को पीछे छोड़ा

    Published on

    Elon Musk दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में एक बार फिर से पहले पायदान पर पहुंच गए हैं। टेस्ला के सीईओ मस्क ने इस बार फ्रांस के उद्योगपति बर्नार्ड अरनॉल्ट को पछाड़ा है। ईलॉन मस्क की संपत्ति में पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़त हुई है। वहीं फ्रांस के उद्योगपति, बर्नार्ड अरनॉल्ट एलवीएमएच के शेयरों में 2.6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

    बर्नार्ड अरनॉल्ट की कंपनी के शेयरों में बड़ी गिरावट होने से दुनिया की अमीरों की लिस्ट से वे फिसल गए और उनकी जगह पर पहले नंबर पर आ गए ईलॉन मस्क।

    बर्नार्ड अरनॉल्ट 74 साल के फ्रांस के बिजनेस टाइकून हैं। अरनॉल्ट दिसंबर 2022 में पहली बार मस्क को पीछे छोड़कर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने थे। अरनॉल्ट ने LVMH की स्थापना की, जिसके पास लुई वुइटन, फेंडी और हेनेसी सहित ब्रांड हैं।
    ब्लूमबर्ग एजेंसी के मुताबिक, चीन के महत्वपूर्ण बाजार में धीमी आर्थिक बढ़ोतरी के बीच लग्जरी सेक्टर में कमी आई है। ऐसे में एलवीएमएच के शेयरों में अप्रैल के बाद से करीब 10 फीसदी की गिरावट आई है।

    दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने एलन मस्क की संपत्ति बढ़कर 192 अरब डॉलर हो चुकी है। ब्लूमवर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक, मस्क की कुल संपत्ति में बुधवार को 1.98 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। इस साल इनकी कुल संपत्ति 55.3 अरब डॉलर बढ़ी है।

    ईलॉन मस्क और बर्नार्ड अर्नाल्ट के साथ ही अगर दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट देखें, तो तीसरे पायदान पर अमेजन के जेफ बेजोस (Jeff Bezos) अपना दबदबा कायम रखे हुए हैं। वे 144 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ तीसरे नंबर पर बरकरार हैं। दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति हैं 125 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स (Bill Gates), जबकि पांचवे पायदान पर 118 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ लैरी एलिसन ( Larry Ellison) का नाम आता है।

    Latest articles

    Delhi High Court : महिला के चरित्र पर लांछन लगाने से अधिक क्रूरता कुछ नहीं हो सकती, पीड़िता की याचिका पर अदालत का फैसला

    दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को कहा कि किसी महिला के चरित्र पर लांछन...

    Jalna Maratha Protest: मनोज जरांगे ने मराठा आरक्षण आंदोलन जारी रखने का किया एलान, कहा- ‘जब तक सरकार…’

    महाराष्ट्र में मराठा समुदाय (Maratha Reservation) को आरक्षण देने की मांग को लेकर राज्य...

    Maharashtra: मराठा समुदाय के आरक्षण पर कांग्रेस का बड़ा बयान, कहा- ‘अगर हम सत्ता में आए तो…’

    कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि यदि उनकी पार्टी...

    Jawan: शाहरुख खान हुए फैन्स के मुरीद, बोले- उफ! जवान को पसंद करने के लिए लव यू

    सुपर स्टार शाहरुख खान ने गुरुवार को कहा कि वह फिल्म ‘जवान’ के प्रति...

    More like this