Home News Rashmika Deepfake मामले में पुलिस ने तेज़ की तफ्तीश, अब तक 4...

Rashmika Deepfake मामले में पुलिस ने तेज़ की तफ्तीश, अब तक 4 लोगों को हिरासत में लेकर दिल्ली पूछताछ जारी- Mastermind फरार

0

बॉलीवुड एक्ट्रेस  रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस ने एक एफआईआर दर्ज तफ्तीश तेज़ कर दी थी। दिल्ली पुलिस ने मामले का संघ्यान लेते हुए गुमनाम आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने 10 नवंबर को डीपफेक एआई-जनरेटेड वीडियो के संबंध में आईपीसी, 1860 की धारा 465 और 469 और आईटी अधिनियम, 2000 की धारा 66सी और 66ई के तहत एफआईआर दर्ज की थी। अब इस मामले में बड़ी खबर सामने आई है। रश्मिका मंदाना डीपफेक वीडियो केस में दिल्ली पुलिस ने चार आरोपियों को अपनी हिरासत में लिया है। दिल्ली पुलिस ने बुधवार को कहा है कि इसकी जानकारी देते हुए बताया कि वीडियो क्रिएट करने वाले मुख्य साजिशकर्ता की तलाश अब भी जारी है। पुलिस को यह सफलता इस विवाद के करीब एक महीने मिली है।

सूत्रों की मानें तो एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस ने 4 संदिग्धों से पूछताछ की है। इन लोगों को दिल्ली पुलिस ने   META द्वारा मिली जानकारी के बाद हिरासत में लिया था। तफ्तीश में सामने आया है कि आरोपियों ने डीपफेक वीडियो को वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन) किया था। इस मामले में दिल्ली पुलिस लगातार जांच कर रही है और मुख्य साजिशकर्ता की तलाश कर रही है। ये सभी संदिग्ध इस वीडियो के क्रिएटर नहीं, बल्कि अपलोडर हैं और अब पुलिस मामले में मुख्य साजिशकर्ता की तलाश कर रही है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपियों ने कथित तौर पर अपने खातों से जुडी जानकारी इरेज़ कर दी थी, जिससे उनका पता लगाना मुश्किल हो गया था। बाद में साइयबर पुलिस की मदद से इनका पता लगाया गया। जल्दी ही इस पूरे खेल के साज़िशकर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस साल नवंबर में रश्मिका मंदाना का एक मॉर्फ्ड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। क्लिप में, रश्मिका के चेहरे वाली महिला को लिफ्ट में चढ़ते देखा गया था। हालांकि, यह जल्द ही स्पष्ट हो गया कि वायरल क्लिप डीपफेक थी। सुपरस्टार अमिताभ बच्चन द्वारा भी माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर जाकर कानूनी कार्रवाई की मांग करने के बाद इसने सभी का ध्यान खींचा। बाद में, नानी, विजय देवरकोंडा, नागा चैतन्य और मृणाल ठाकुर सहित कई मशहूर हस्तियों ने भी वायरल वीडियो पर चिंता व्यक्त की थी।

WITN

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version