Home Bollywood Year Ender 2023: बॉलीवुड में साल 2023 में ये शादियां खूब रहीं...

Year Ender 2023: बॉलीवुड में साल 2023 में ये शादियां खूब रहीं चर्चा में ! कियारा आडवाणी, अथिया शेट्टी और परिणीति चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने रचाई शादियां

0

बॉलीवुड के लिए साल 2023 का साल कई मायने में ख़ास रहा। सालों बाद बड़ी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाया तो बॉलीवुड कि कई जोड़ियों ने अपने रिश्ते को नया नाम भी दिया। अब जब साल 2022 खत्म होने वाला है तो हम इस साल हुए बॉलीवुड कि कुछ शादियों कि भी बात कर लेते हैं। इस साल कियारा -सिद्धार्थ से लेकर अथिया और राहुल तक ने अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया। ये जोड़े साथ जन्मों के लिए एक दूसरे के हो गए।

कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा

साली कि शुरुआत में सबसे ज़्यादा अगर कोई शादी चर्चा में रही वो थी सिद्धार्थ और कियारा कि शादी। बॉलीवुड के इस पवार कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने साल कि शुरआत में ही 7 फरवरी को राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की। दोनों की शादी में बॉलीवुड के कई स्टार्स पहुंचे थे। दोनों काफी समय से रिलेशनशिप  में थे. बता दें कि कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की लव स्टोरी फिल्म शेरशाह की शूटिंग के दौरान शुरू हुई थी। इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया।

अथिया शेट्टी और के एल राहुल

सिद्धार्थ और कियारा के बाद क्रिकेट और बॉलीवुड के बीच के एक रिश्ते ने अपनी शादी कर अपने फैंस को बड़ी सौगात दी। साल 2023 में बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर के एल राहुल  23 जनवरी फेरे लिए। दोनों की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित बंगले पर हुई। शादी के बाद अथिया और के एल राहुल तसवीरें खूब वायरल हुई थीं।

स्वरा भास्कर और फहाद अहमद

इन. दो शादियों के बाद एक और शादी भी खूब चर्चा में रही। बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और पॉलिटिशयन फहाद अहमद के साथ 16 फरवरी को शादी की। उनकी शादी की खबर सुनकर लोग हैरान हो गए थे। दोनों ने पहले कोर्ट मैरिज की और उसके बाद अपनी शादी के सारे रिचुअल्स बड़ी धूमधाम से दिल्ली में पूरे किए। इसके बाद जनवरी में दोनों ने शादी के डॉक्यूमेंट सबमिट किए थे और 16 फरवरी को दोनों की धूमधाम से शादी हुई।

परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा

इसी साल एक और शादी ने बॉलीवुड और राजनीति को जोड़ा। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा भी इसी साल  24 सितंबर को आप सांसद राघव चड्ढा की दुल्हनिया बनी हैं। दोनों की शादी बेहद ग्रैंड तरीके से हुई थी, जिसमें बॉलीवुड और राजनीति के जगत से बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं।

सोनाली सहगल-अशेष सजनानी

एक्ट्रेस सोनाली सहगल भी इसी साल अपने बॅायफ्रेंड अशेष सजनानी के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। दोनों ने जून 2023 में शादी रचाई रचाई थी।

वरुण तेज-लावण्या त्रिपाठी

वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी भी इसी साल सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंधे हैं। कपल की इटली में वेडिंग हुई थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

शिवालिका ओबरॉय-अभिषेक पाठक

‘खुदा हाफिज’ जैसी फिल्मों में नजर आने वाली शिवालिका ओबेरॉय भी इस साल शादी के बंधन में बंधी। कपल ने साल 2022 में सगाई की थी और इस साल फरवरी में शादी के बंधन में बंधे।

रणदीप हुड्डा-लिन लैशराम

वहीं हाल ही में 29 नवंबर को रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने मणिपुर के इम्फाल में मैतेई रस्मों से शादी की थी। दोनों ने क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली की मौजूदगी में सात फेरे लिए थे। वही शादी के बाद से ही लगातार न्यूली वेड कपल अपनी शादी की झलकियां इंटरनेट पर शेयर कर रहा है।

 

WITN

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version