Home Uncategorized रणबीर कपूर के खिलाफ केस दर्ज, आरोप है केक पर शराब छिड़कर...

रणबीर कपूर के खिलाफ केस दर्ज, आरोप है केक पर शराब छिड़कर आग लगया फिर ‘जय माता दी’ का जयकारा लगाया

0

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर एक वायरल वीडियो कि वजह से मुश्किल में घिर गए हैं। अब रणबीर के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहात करने का मामला दर्ज किया गया है। रणबीर कपूर पर आरोप है कि उन्होंने जानबूझकर हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किया है। दरअसल क्रिसमस पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें रणबीर कपूर शराब डले केक को आग लगाते नजर आए थे। साथ ही ‘जय माता दी’ बोलते दिखे थे। रणबीर के इस वीडियो की काफी आलोचना भी हुई थी। अब एक्टर के खिलाफ एक एडवोकेट ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

क्या है मामला ?

पिछले कई सालों से क्रिसमस पर कपूर परिवार इकठ्ठा होता है और पार्टी करता है। इस बार भी कुणाल कपूर के घर पूरा कपूर खानदान इकठ्ठा हुआ और क्रिसमस साथ सेलिब्रेट किया। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने भी कपूर फैमिली के साथ मिलकर अपना क्रिसमस सेलिब्रेट किया, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में घर के सभी सदस्य केक को अपने कैमरे में कैप्चर करते दिख रहे हैं, जिसे रणबीर लाइटर से जलाते दिख रहे हैं। अब रणबीर के लिए यही वीडियो मुसीबत बन गया है।

मुंबई के एक वकील ने इस अपमानजनक बताते हुए रणबीर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। शिकायत करने वाले वकील का आरोप है कि जिस तरह से रणबीर शराब डले केक को आग लगा रहे हैं और ‘जय माता दी’ बोल रहे हैं, इससे कई लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। ये जान बूझकर किया गया कृत्या है ताकि हिन्दू धर्म को बदनाम किया जा सके। अगर ऐसा नहीं होता तो क्रिसमस कि पार्टी में माता का नाम लेकर शराब नहीं परोसा जाता।
इसी के आधार पर वकील ने मुंबई घाटकोपर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।

मुंबई पुलिस ने फिलहार वकील कि शिकायत पर सिर्फ लिखित शिकायत दर्ज कि है। वकील ने मांग कि है साथ ही रणबीर कपूर के खिलाफ सेक्शन 295ए (जानबूझकर किसी क्लास की रिलीजियस फीलिंग्स का अपमान करके उसकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना), 298 (धार्मिक भावनाओं को आहत करते हुए जानबूझकर किसी शब्द का इस्तेमाल करना), 500 (मानहानि) और 34 (सामान्य इरादे को आगे बढ़ाने में कई व्यक्तियों द्वारा किए गए कार्य) के अंतरगत एफआईआर दर्ज होनी चाहिए।

 

क्या है वीडियो में ! 

इस वीडियो में रणबीर घर के अन्य सदस्यों के साथ डाइनिंग टेबल पर बैठे हैं और इसके बाद जहान कपूर केक पर एल्कोहल डालते हैं और रणबीर लाइटर से उसे जलाते हैं, जिससे फ्लेम निकलता दिखता है। इस मौके को घर के सभी सदस्यों ने अपने-अपने वीडियो में कैप्चर किया है। पीछे से इसी वक्त रणबीर कहते सुनाई दे रहे हैं- जय माता दी। इसके बाद पीछे से कुछ और सदस्य भी जय माता दी की आवाज लगाते हैं और इसी के साथ मैरी क्रिसमस कहते हुए सभी एक-दूसरे को बधाई भी देते हैं।

WITN

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version