0.9 C
Munich
Wednesday, November 29, 2023

Bigg Boss OTT 2 Palak Purswani Evicted: बिग बॉस ओटीटी 2 से बेघर हुईं पलक पुरसवानी?

बिग बॉस ओटीटी 2 (bigg boss ott 2) लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो शुरू हुए अभी 8-9 दिन ही हुए हैं। लेकिन घरवालों ने ऑडियंस को इंटरटेन करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। इस हफ्ते बेघर होने के लिए 4 लोग नॉमिनेट भी थे। जिसमें बेबिका ध्रुवे, जिया शंकर, अविनाश सचदेव और पलक पुरसवानी का नाम शामिल था। शनिवार 24 जून को वीकेंड का वार में सलमान ने आकांक्षा पुरी से लेकर आलिया सिद्दीकी को जमकर फटकार लगाई, लेकिन ये नहीं बताया कि कौन घर से बेघर होने वाला है।

शो की शुरुआत में ही पुनित सुपरस्टार को बाहर का रास्ता दिखाये जाने के बाद यही लगा रहा था कि इस हफ़्ते बिग बॉस ओटीटी 2 में कोई एविक्शन नहीं होगा। लेकिन अब खबर आ रही है कि पलक पुरसवानी (palak purswani) को बेघर कर दिया गया है। बिग बॉस तक और द खबरी के मुताबिक, शो के पहले ही हफ्ते पलक पुरसवानी एलिमिनेट कर दी गई हैं।

बता दें कि पलक पुरसवानी पेशे से एक टीवी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कई शोज में काम किया है। पहले भी कई बार मेकर्स ने उन्हें अप्रोच किया था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। क्योंकि वह पहले एपिसोड से इस रियलिटी शो का हिस्सा बनना चाहती थीं।लेकिन अब खबर आ रही है कि पलक पुरसवानी को बेघर कर दिया गया है। अब सच क्या है ये आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article